
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले पहुंचेंगे. अपने पैतृक गांव मोहनपुरा पहुंचेंगे एलजी मनोज सिन्हा. रूकुन्दीपुर गांव में मृत बीजेपी कार्यकर्त्ता सियाराम उपाध्याय के घर भी जाएंगे मनोज सिन्हा. सियाराम उपाध्याय के परिजनों से मिलेंगे एलजी मनोज सिन्हा. जिले में कई निजी कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे एलजी मनोज सिन्हा. कार्यक्रमों के बाद वाराणसी के लिए रवाना होंगे मनोज सिन्हा. यहां पढ़ें यूपी की पल-पल के खबरें…
Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में फायरिंग से दहशत
फर्रुखाबाद जिले में आवास विकास कालोनी में सरेआम फायरिंग से फैली दहशत. सड़क पर टहल रहे दंपति पर युवक ने की लाइसेंसी रायफल से फायरिंग. सड़क पर टहल रहे दंपत्ति को युवक से गाड़ी ठीक से चलाना कहना पड़ा महंगा. युवक ने दंपत्ति पर किया जानलेवा हमला की फायरिंग. युवक का लाइसेंसी बंदूक से फायर करने का सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल. पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर लगे सवालिया निशान. थाना कादरीगेट क्षेत्र के आवास विकास कालोनी का मामला.
Bulandshehar News: पीटी टीचर को मारी टक्कर
बुलन्दशहर जिले में ईवनिंग वॉक पर निकले पीटी टीचर को तेज़ रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद. टक्कर लगने के बाद कार सवार ने गंभीर रूप से घायल टीचर को अस्पताल पहुँचाया. लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल. वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी. अनूपशहर थाना क्षेत्र के अनूपशहर-बुलन्दशहर रोड की बताई जा रही है घटना.
